🔥 TRENDING Kanak News Odisha airs 7PM bulletin on... Andhra Minister Declares Visakhapatnam... ₹5.3 Crore Road Works Launched in Peda... Four Students Killed, One Injured in T... 18-year-old launches Rs 80 crore semic... Gujarat CM Bhupendra Patel Defends Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
25 सितंबर को गूंजेगा बाबा श्याम का जयकारा अलावड़ा में सजेगा भक्ति का भव्य दरबार

25 सितंबर को गूंजेगा बाबा श्याम का जयकारा अलावड़ा में सजेगा भक्ति का भव्य दरबार

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 13 Sep 2026, 08:05 PM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
25 सितंबर को गूंजेगा बाबा श्याम का जयकारा, अलावड़ा में सजेगा भक्ति का भव्य दरबार
अलावड़ा। कस्बे में इन दिनों बाबा श्याम की भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। आगामी 25 सितंबर को शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड में द्वितीय विशाल श्री श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियों को लेकर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा कमेटी की बैठक अध्यक्ष प्रवीण सोनी के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य एवं भक्तिमय बनाने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कीर्तन का विशेष आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाबा श्याम का आकर्षक और भव्य दरबार सजाया जाएगा। दरबार की सुंदर सजावट के साथ बाबा का मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। भक्ति गीतों और भजनों के बीच जब बाबा श्याम के जयकारे गूंजेंगे तो पूरा वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।
कीर्तन में पुष्प होली और इत्र वर्षा का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में पुष्पों की होली खेलते हुए भक्ति के रंग में सराबोर होंगे। वहीं इत्र वर्षा से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय सुगंध से महक उठेगा। कार्यक्रम में विभिन्न सुंदर एवं आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं का मन मोहेंगी।
बैठक में कमेटी सदस्यों ने कीर्तन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, सजावट और अन्य तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाने और भक्ति के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की गई।
बैठक में संजय कालरा, रमेश प्रजापत, पंडित सुनील शर्मा, पुष्कर राज, महाराज सिंह गुर्जर, सुनील वर्मा, नरेंद्र सोनी, जगमोहन सोनी, सुरेश सैनी, मदन लाल, अमित गुल्यानी, सोनू पुजारी, रामावतार प्रजापत, कन्हैयालाल, हेतराम, अशोक, घनश्याम शर्मा, घनु शर्मा, हर्षित गेरा सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
📲Get App