🔥 TRENDING Assam to Export Methanol to Bangladesh... जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

25 सितंबर को भोपाल में होगा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का भव्य शुभारंभ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Sep 2026, 05:05 AM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

300 बसों को मिलेगी हरी झंडी, जिलों से आने वाले यात्रियों के लिए रूट, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की विशेष तैयारी

भोपाल। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा का भव्य शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 300 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें पीएम ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसें शामिल रहेंगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा सहित संभाग के सभी जिलों के अपर कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलों को रूट और बसों की जिम्मेदारी कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से नागरिकों को लाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। रूट और बसों की संख्या निर्धारित कर प्रत्येक रूट पर एक रूट प्रभारी तथा दो बस प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। बसों के प्रस्थान स्थल और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग पहले से निर्धारित किए जाएंगे। बसों की तकनीकी जांच एवं फिटनेस सुनिश्चित करने के साथ यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। बसों में पानी और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। गणेश विसर्जन को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था
25 सितंबर को गणेश विसर्जन कार्यक्रम भी होने के कारण यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बसों के निर्धारित मार्गों पर भीड़ वाले स्थानों को पहले से चिन्हित कर यातायात को सुगम बनाए रखने की व्यवस्था की जाएगी। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम गठित कर उसे संभाग स्तर के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। सभी नोडल अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों पर रहेगा फोकस
पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पहुंच मार्गों पर चल रहे सड़क निर्माण और मेट्रो कार्य को देखते हुए वैकल्पिक एवं सुगम मार्ग निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलों से आने वाली बसों के आवागमन को सुचारु रखने और संभावित जाम पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। गणेश विसर्जन जुलूसों को देखते हुए ग्रामीण पुलिस और भोपाल नगरीय पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। वहीं, बारिश की संभावना को देखते हुए पुल-पुलियाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा के शुभारंभ को लेकर प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा, पार्किंग और यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
📲Get App