🔥 TRENDING Assam to Export Methanol to Bangladesh... जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Sep 2026, 06:55 AM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह, जलभराव और आकाशीय बिजली को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने 25, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। लगातार बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं, तेज हवाओं के कारण पेड़ या बिजली के तार गिरने जैसी स्थिति भी बन सकती है। प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें।
📲Get App