🔥 TRENDING बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... Karnataka FDA Calls Centre to Act on 2... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... MSRTC Bus Crash Near Belapur Flyover I... Two Arrested in Murder of Hindu Trader... Road Agency and Contractor Penalised O...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
24 सितंबर के ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम को लेकर लोजपा (रामविलास) की बैठक

24 सितंबर के ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम को लेकर लोजपा (रामविलास) की बैठक

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 17 Sep 2026, 12:08 PM 👁 45
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से 24 सितंबर को पटना के वेटरिनरी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित होने वाले ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर वाचनालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष राकेश पासवान ने की, जबकि संचालन संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष सिंटू कुमार ने किया। बैठक में युवा प्रदेश महासचिव पप्पू राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जमुई सांसद सह बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब के प्रभारी अरुण भारती तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक के निर्देश पर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अरवल जिले के कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों और गांवों में संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को पटना में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से जिले से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि पप्पू राज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे युवाओं से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दें और अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेश पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष लाल बदन पासवान, एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुमार पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रविंद्र चंद्रवंशी, लेबर सेल जिलाध्यक्ष दिलकेश्वर राय, संजय पासवान, संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष विकास पासवान, युवा करपी प्रखंड अध्यक्ष भयरो पासवान, रामदेवन पासवान, युवा जिला महासचिव सुरभि पासवान, युवा प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, सुन्नी पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App