🔥 TRENDING Junior National Badminton Championship... BJP Calls on State to Start Talks with... Government Raises Dearness Allowance b... त्रिवेणी धाम में नव दिवसीय श्री सीतारा... Zothankhuma sworn in as Mizoram's new... Arunachal Governor Calls on Tawang Stu...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

24 नवंबर को लौरिया में होगा सुशासन दिवस नीति संवाद कार्यक्रम, जदयू ने शुरू की तैयारी

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 19 Nov 2026, 06:21 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया में 24 नवंबर को सुशासन दिवस नीति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा चौक स्थित जदयू कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संगठन को मजबूत बनाने और आपसी तालमेल बेहतर करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई। जदयू जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस नीति संवाद कार्यक्रम में सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुशवाहा, देवनारायण राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राम एकबाल सिंह और शिक्षा प्रकोष्ठ के महासचिव मनोज कुशवाहा सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 24 नवंबर को लौरिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
📲Get App