Politics
21 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। बिश्नोई के
Watch on:
▶️ YouTube
14 लाख, फेसबुक पर 2.32 लाख और यूट्यूब पर लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने पूरे प्रचार के दौरान
सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और वर्चुअल फैन फॉलोइंग होना एक बात है, लेकिन ज़मीन पर जनता का विश्वास जीतना बिल्कुल अलग! राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजों में फलोदी जिले की लोहावट तहसील स्थित इंदों की ढाणी ग्राम पंचायत से एक बेहद हैरान करने वाला नतीजा सामने आया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर कुल मिलाकर 21 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। बिश्नोई के इंस्टाग्राम पर 14 लाख, फेसबुक पर 2.32 लाख और यूट्यूब पर लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने पूरे प्रचार के दौरान 'नशामुक्ति' को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया था। लेकिन जब मतपेटियां खुलीं, तो हकीकत ने सबको सन्न कर दिया- कुल 1,600 मतों में से बिश्नोई को महज़ 33 वोट ही मिल सके! यह नतीजा साबित करता है कि सोशल मीडिया की रील्स और डिजिटल स्टारडम का ज़मीनी राजनीति और मतदान से कोई सीधा लेना-देना नहीं होता