🔥 TRENDING SRFTI Fact-Finding Committee to Submit... Sikkim Showcases Handicrafts and Handl... United Breweries rolls out Kingfisher... कार्यकाल दिसंबर के अंतिम सप्ताह मे ं प... J&K Government Assigns Additional Char... J&K DGP Prabhat says local terror recr...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

20 साल पुराना तालाब, सिर्फ 1 साल आया पानी!

✍️ Reporter: DINESHNEED24 🗓 19 Nov 2026, 10:51 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसान परेशान, नहर फूटी, मुआवजा कहां है

सेंधवा - ग्राम पंचायत झिरी जामली में आज तालाब और नहर की समस्या को लेकर पूरे ग्रामवासियों ने बैठक की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 20-25 साल पहले तालाब बना था और लगभग 15 साल पहले नहर बनी थी। ट्राइबल एरिया में उस नहर से सिर्फ 1 साल ही सिंचाई हो पाई, उसके बाद 10-15 साल से पानी नहीं आया।

बारिश के कारण नहर टूट गई, जिससे 15-20 किसानों का नुकसान हुआ। मुआवजे के लिए पटवारी को भी बुलाया गया और अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक किसानों को ना मुआवजा मिला, ना भुगतान हुआ।

ग्रामीणों की मांग है कि सभी प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा मिले, फूटी हुई नहर का काम जल्द से जल्द शुरू हो और जिम्मेदार कर्मचारी व ठेकेदार तक उनकी समस्या पहुंचाई जाए।

📍 स्थान : ग्राम झिरी जामली, सेंधवा, जिला बड़वानी
📰 रिपोर्ट : NEED24NEWS सेंधवा
📲Get App