🔥 TRENDING 17 वर्ष से बंद छात्रावास અમદાવાદ: સોહમનગર તલાવડી પાસે વિકાસના દ... કોસંબા: ચાર વર્ષ જૂની વૃદ્ધા હત્યાનો ભ... સાબરકાંઠા જિલ્લા કોંગ્રેસ દ્વારા ગાંધી... જનતાનગર ફાટક પર બનશે રેલવે ઓવરબ્રિજ, 2... ఆటో స్టాండ్ నూతన అసోసియేషన్ కార్యవర్గం...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

2 अक्टूबर को हुई ग्राम सभा

✍️ Reporter: Shrwan Singh Bhati 🗓 02 Oct 2026, 02:20 PM 👁 31
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जीरो ग्राउंड रिपोर्ट

NEED 24 NEWS | जीरो ग्राउंड रिपोर्ट

### घंटियाली ग्राम पंचायत की जर्जर छत से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

घंटियाली, जैसलमेर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत घंटियाली में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत भवन की जर्जर हालत को लेकर गंभीर चिंता जताई। NEED 24 NEWS की टीम ने मौके पर पहुंचकर जीरो ग्राउंड से पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

ग्राम सभा में एलडीसी महावीर जी सहित घंटियाली गांव के कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान एलडीसी महावीर जी ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

वहीं, ग्रामीणों ने पंचायत भवन की बदहाल स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत बने करीब चार साल हो चुके हैं, लेकिन पंचायत भवन की छत की हालत बेहद कमजोर हो चुकी है उपस्थित ग्रामीण मालम सिंह भाटी इब्राहिम जी वार्ड पंच शिवपाल सिंह या यशपाल सिंह और काफी ग्रामीण उपस्थित रहे। छत से किसी भी समय मलबा गिरने और भवन के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि आगामी बरसात में तेज बारिश हुई तो पंचायत भवन की छत गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना है।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन की इस स्थिति को लेकर उनकी समस्याओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते भवन की जांच करवाकर मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

पाकिस्तान सीमा से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित घंटियाली गांव पंचायत समिति नाचना के अंतर्गत आता है। सीमावर्ती क्षेत्र के इस गांव में पंचायत भवन की जर्जर हालत स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच करवाकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

देखिए, NEED 24 NEWS की इस विशेष जीरो ग्राउंड रिपोर्ट में ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने क्या कहा और पंचायत भवन की वास्तविक स्थिति कैसी है।

🎤 सरवन सिंह भाटी

पत्रकार | NEED 24 NEWS

घंटियाली, पंचायत समिति नाचना, जिला जैसलमेर (राजस्थान)

#Ghantiyali #Need24News #GroundReport #GandhiJayanti #GramSabha #Jaisalmer #RajasthanNews #PanchayatNews #SarvanSinghBhati
📲Get App