राजनीति
18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा 'एक और अवसर कैम्प'
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर 'एक और अवसर कैम्प' का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान BLO एवं BLA-2 की छठी बैठक और चुनाव पाठशाला की बैठक भी होगी।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 18 नवंबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 'एक और अवसर कैम्प' का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक चलेगा, जिसके साथ-साथ BLO एवं BLA-2 की छठी बैठक तथा चुनाव पाठशाला की छठी बैठक का भी आयोजन होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर प्रदान करना है, जिनका नाम ASDD सूची में चिह्नित होने के कारण प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया था।
उक्त तिथि को सभी मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, स्थानीय नगर निकाय कार्यालयों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालयों में ASDD सूची का पुनर्प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात आयोजित कैम्प में उन पात्र मतदाताओं के संबंध में विमर्श किया जाएगा, जो मतदान केंद्र क्षेत्र में सामान्य रूप से रह रहे हैं लेकिन जिनके द्वारा अभी तक प्रपत्र-6 नहीं भरा गया है। इन मतदाताओं को अंतिम रूप से चिह्नित करने के पश्चात संबंधित ERO द्वारा गणना प्रपत्र तथा Annexure-B या Annexure-C संबंधित BLO को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद BLO द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कागजात प्राप्त किए जाएंगे।
सूचना प्रकाशन के तहत, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अपात्र पाए गए व्यक्तियों की नामवार सूची प्रपत्र-3 में सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की जाएगी। BLO द्वारा उपस्थित सदस्यों के समक्ष संबंधित नाम पढ़कर सुनाए जाएंगे ताकि आम नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से सुझाव या आपत्तियां प्राप्त की जा सकें। साथ ही, उन सभी पात्र नागरिकों से प्रपत्र-6, घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे, जिनके द्वारा अब तक प्रपत्र-6 नहीं भरा गया है।
सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को 20-बरकट्टा, 21-बरही, 24-माण्डू एवं 25-हजारीबाग विधानसभा क्षेत्रों में उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों को बैठक के संबंध में पूर्व सूचना उपलब्ध कराएं। इसके अलावा, संबंधित मतदाताओं की सूची विहित प्रपत्र में तैयार कर 19 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक Google Sheet के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। जिन विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की संख्या शून्य है, वहां से शून्य प्रतिवेदन उपलब्ध कराना भी अनिवार्य है।