🔥 ट्रेंडिंग मंद्रेम में स्कूटर दुर्घटना में महिला... किश्तवार में संयुक्त आतंकविरोधी ऑपरेशन... अकाली दल का 20 नवंबर को दिल्ली में कें... CBI ने मघद एप जांच में छह राज्यों में... वंदे भारत ट्रेन ने भोजन अपशिष्ट को स्म... ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੋੜਾਂ ਦੀ ਛੇਤੀ ਪਛਾਣ...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष अभियान

17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष अभियान

✍️ रिपोर्टर: Satveer Singh 🗓 16 सित. 2026, 04:00 PM 👁 76
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाने की अपील की गई है। अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक लोगों से अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा की निरंतर यात्रा के लिए मंगलकामना करने का आह्वान किया गया है। अभियान से जुड़े संदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का नेतृत्व जनसेवा, सुशासन और विकास की यात्रा से जुड़ा रहा है। ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ उनके नेतृत्व में देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संदेश में बिहार और प्रधानमंत्री के बीच आत्मीय संबंध का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि बिहार भी विकास की नई गति के साथ विकसित भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी निभा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों से 17 सितंबर की संध्या एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त करने की अपील की गई है। अभियान का संदेश ‘बिहार का आशीर्वाद, मोदी जी के साथ’ रखा गया है।
📲Get App