Jobs & Career
1600 मीटर की दौड़ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कविता महतो का होमगार्ड
1600 मीटर की दौड़ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कविता महतो का होमगार्ड बनने का सपना इस बार अधूरा रह गया। कविता ने भर्ती प्रक्रिया में 1600 मीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की, लेकिन लॉन्ग जंप
झारखंड के रामगढ़ में साड़ी पहनकर नंगे पैर 1600 मीटर की दौड़ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कविता महतो का होमगार्ड बनने का सपना इस बार अधूरा रह गया। कविता ने भर्ती प्रक्रिया में 1600 मीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की, लेकिन लॉन्ग जंप और हाई जंप में सफल नहीं हो सकीं। इसी वजह से उनका चयन नहीं हो पाया। इससे पहले कविता की मेहनत और हौसले की काफी चर्चा हुई थी। डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी उनसे मुलाकात कर उन्हें ट्रैकसूट, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स जूते दिए थे। रामगढ़ में 284 होमगार्ड पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 5 नवंबर तक जारी रहेगी।