🔥 TRENDING ಬೇಂಗಲೂರು ವೈಟ್‌ಫೀಲ್ಡ್‌ನಲ್ಲಿ 3 ದಿನಗಳ ಪ್ರ... नित्या, बधिर-बहिर बच्ची, प्रोफेसर कॉलो... अररिया के कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंडो... मंत्री लखेंद्र पासवान ने बिहार में PDS... जब यात्री ने इसका कारण पूछा, तो कथित त... Cyclonic Storm Arnab Makes Landfall Ne...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

16 साल की भतीजी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार!

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 11:31 AM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेरे सामने बोलती है…” चिल्लाता रहा चाचा, 16 साल की भतीजी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार!

मेरे सामने बोलती है…” चिल्लाता रहा चाचा, 16 साल की भतीजी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार!

डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के कल्याणपुरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 😔

बताया जा रहा है कि रिश्ते में चाचा और पड़ोसी आकाश उर्फ ओमप्रकाश ने 16 वर्षीय अक्षिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब अक्षिता की दादी तुलछा देवी उसे बचाने दौड़ीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में अक्षिता की मौत हो गई, जबकि दादी घायल हो गईं।

वारदात के बाद आरोपी खेतों की ओर भाग गया और कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। पुलिस ने उसे अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आखिर छोटी-सी बात पर कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है? एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं।

घायल दादी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।

ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। गुस्से में उठाया गया एक कदम कई जिंदगियां बर्बाद कर सकता है
📲Get App