🔥 TRENDING पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o... Bollywood Hungama Unveils 10 New Photo...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
14 वर्षीय किशोरी पर दो युवकों के दुष्कर्म का आरोप, पकरीबरावां (नवादा) में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज
Local

14 वर्षीय किशोरी पर दो युवकों के दुष्कर्म का आरोप, पकरीबरावां (नवादा) में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 31 Aug 2026, 03:38 AM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पकरीबरावां (नवादा) में 14 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

शुक्रवार की रात 10 से 11 बजे के बीच पकरीबरावां (नवादा) के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। किशोरी अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके नाना बगल के कमरे में सोए हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान दोनों युवक दीवार कूदकर घर में घुसे और किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पकरीबरावां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, पैंट, गमछा और घड़ी बरामद की है। सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मामले में पकरीबरावां थाना कांड संख्या 436/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी को बयान एवं मेडिकल जांच के लिए नवादा भेजा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📲Get App