🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
14 सितंबर को मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी का पावन पर्व, मोहल्लों में भी होगी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना
Religion

14 सितंबर को मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी का पावन पर्व, मोहल्लों में भी होगी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Sep 2026, 07:44 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, घरों और मोहल्लों में प्रतिमा स्थापना की तैयारियां तेज

उरई। आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं, जहां श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार गणेश जी की प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं।
गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 14 सितंबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों के साथ-साथ विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और युवाओं द्वारा गणेश उत्सव के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में छोटी-बड़ी और विभिन्न आकार की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपने घरों तथा सार्वजनिक पंडालों के लिए प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं। प्रतिमाओं की दुकानों पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी हुई है। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में चहल-पहल और बढ़ने की संभावना है। गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धालु विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की स्थापना करेंगे। इसके बाद कई स्थानों पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेश उत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह नजर आ रहा है।
शहर के कई मोहल्लों में गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए स्थानों को तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालु अपने-अपने स्तर पर सजावट और पूजा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी। पर्व को लेकर लोगों में अभी से उत्साह का माहौल बना हुआ है।
📲Get App