🔥 ट्रेंडिंग સુરત-ઉદયપુર વંદે ભારત એક્સપ્રેસનું રેક... रविवार की रात भारी बारिश से चरखारी के... मोबाइल संदेश से शुरू हुई बेचैनी ने लवल... ताजपुर बाजार से स्कॉर्पियो में तीन महि... गुना: 15 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट कर... सीआरपीएफ जवान पर हमला, असभ्य वीडियो बन...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
14 साल के किशोर के नदी में डूबने की आशंका
स्थानीय

14 साल के किशोर के नदी में डूबने की आशंका

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 05 सित. 2026, 03:58 PM 👁 43
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुल पर मिली साइकिल, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे

सीतापुर। जिले में एक 14 वर्षीय किशोर के नदी में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किशोर की साइकिल नदी के पुल पर मिली है, जिसके बाद परिजनों ने उसके नदी में गिरने की आशंका जताई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कराई। पुलिस के साथ गोताखोर भी नदी में उतरकर संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे हैं।
पुल पर किशोर की साइकिल मिलने के बाद आसपास के इलाके में भी लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन किशोर के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नदी के आसपास भी तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रशासन की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
📲Get App