🔥 TRENDING வேலூர் குடியாத்தம் நீதிமன்றம் முன்னால்... तापी काठी अवैध गौण खनिज वाहतुकीवर महसू... Nagaland Technical Aspirants Plan Agit... Career Guidance Seminars Held in Two J... भंवरी देवी ने कांग्रेस के रूप में श्री... અમદાવાદમાં દબાણ દૂર કરવાની કામગીરી સામ...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

12 दिसंबर को लगेगी साल का अंतिम लोक अदालत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Nov 2026, 05:46 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साल का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12दिसंबरलगेगा इसकी तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर में मैराथन बैठक

मुजफ्फरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


आगामी 12 दिसंबर को लगेगी साल की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर प्रधान जिला जज ने की मैराथन बैठक।
मुजफ्फरपुर में आगामी 12 दिसंबर को वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता और अधिक से अधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी सिंह ने अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, ट्रैफिक विभाग, जिले के सभी थाना प्रभारी और न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी सिंह ने अलग-अलग चरणों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लोक अदालत से संबंधित नोटिसों का समय पर तामिला कराने का निर्देश दिया, ताकि पक्षकार निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करा सकें।इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक सुलहनीय मामले, बैंक ऋण, बीमा, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली, टेलीफोन और पारिवारिक विवादों सहित कई तरह के मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछली लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से संबंधित पक्षकारों को हुई परेशानियों को देखते हुए इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग सहायता एवं सुविधा काउंटर बनाए जाएंगे।

बाइट: तेज कुमार प्रसाद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर

अपील बाइट:स्वेता कुमारी सिंह,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,मुज़फ्फरपुर

इसके साथ ही यातायात चालान से जुड़े मामलों में भी आम लोगों को राहत देने की पहल की गई है। 07 दिसंबर से 11 दिसंबर 2026 तक 90 दिन पुराने ट्रैफिक चालानों का निःशुल्क सत्यापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रांगण में किया जाएगा। इसके बाद 12 दिसंबर को सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में इन मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
वही आम लोगों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अपने लंबित मामलों का त्वरित एवं सरल तरीके से निष्पादन कराएं।
📲Get App