🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
113 हितग्राहियों को मिला मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक उद्यम योजना का लाभ
Education

113 हितग्राहियों को मिला मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक उद्यम योजना का लाभ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 08 Aug 2026, 12:04 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

113 हितग्राही हुए लाभान्वित

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक उद्यम योजना के तहत वर्ष 2026-27 में अब तक 113 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल 2026 से 30 जुलाई 2026 तक योजना के अंतर्गत 113 हितग्राहियों को लाभ मिला है। योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के उद्यम एवं रोजगारपरक गतिविधियों को प्रोत्साहन देकर युवाओं और जरूरतमंद लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
योजना के जरिए स्वरोजगार, छोटे उद्योग, व्यवसाय और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इससे लाभार्थियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है। मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल को रोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है। योजना से लाभान्वित हो रहे हितग्राही अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर स्वयं के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार कर सकते हैं।
📲Get App