🔥 TRENDING Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu... Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy... Vikas Kohli Marks 55th ODI Century in... Sophie Cunningham’s Cheeky Cheeta Look...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
111 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रप्रेम का सैलाब
National

111 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रप्रेम का सैलाब

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Aug 2026, 10:44 AM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

111 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, जनप्रतिनिधियों से लेकर छात्र-छात्राओं तक ने लिया हिस्सा

उरई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 111 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा टाउन हॉल स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से प्रारंभ होकर पीली कोठी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड, NCC कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों में देश के प्रति गौरव और उत्साह देखने को मिला। 111 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज ने तिरंगा यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और यादगार बना दिया तथा नागरिकों को राष्ट्रहित, एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
📲Get App