🔥 TRENDING Heritage Walks and Storytelling Boost... Woman Murdered and Buried in Ground in... பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை: ஏற்காட்டில் க... Louisiana Court Rules in Favor of Jone... Heavy Rain in Uttar Pradesh Claims 56... Thar SUV crashes into motorcycle on Dw...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

106 पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधाओं का लोकार्पण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Sep 2026, 02:40 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया आधुनिक मेस सुविधाओं का लोकार्पण, कृष्णा गौर भी रहीं उपस्थित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 106 पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निर्मित आधुनिक मेस सुविधाओं का लोकार्पण किया।
आधुनिक मेस सुविधा शुरू होने से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर भोजन व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इससे विद्यार्थियों के आवासीय जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ उनकी शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा। इस पहल के माध्यम से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने और उनके लिए सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर भी उपस्थित रहीं।
📲Get App