🔥 TRENDING BJP Candidate Joins Tipra Motha Ahead... ISKCON to Celebrate Rath Yatra with Po... Himachal Pradesh Starts Fruit Exports... Bhajpa vidhayak Pritam shing lodhi ke... भटनेर जौहर स्मृति समारोह 2026 का आयोजन... Himachal man booked for kidnapping, ra...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

10 दिन बाद गांव में लौटी बिजली, कुशभौना में खुशी का माहौल

✍️ Reporter: Manvendra shukla 🗓 03 Oct 2026, 09:58 AM 👁 24
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पयागपुर, बहराइच।
आंधी और बारिश के बाद पिछले करीब 10 दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे कुशभौना गांव के ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल होते ही लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने, पानी की व्यवस्था और रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार कई दिनों तक अंधेरा रहने के बाद बिजली की रोशनी लौटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बहाल होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी फिर से सामान्य होने की उम्मीद है। बिजली आने की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गांव में फिर से रोशनी लौट आई है।
📲Get App